आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, एसआई, एएसआई समेत 3 जख़्मी, एक रेफर!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार

– मोकामा के मरांची थानाक्षेत्र में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला किया गया है जिसमें , एसआई, एएसआई समेत 3 पुलिस कर्मी जख़्मी हो गये हैँ जबकी एक को रेफर किया गया है!
मामला बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र की है जहां आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी एवं उसके परिजनों ने घेरकर हमला कर दिया, इस दौरान तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए जिसमें दरोगा आदर्श कुमार एएसआई शैलेंद्र कुमार सिंह एवं एक पुलिसकर्मी शामिल हैं वहीं डॉक्टर अभिलाषा कुमारी ने बताया की मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीनों ज़ख्मियों को लाया गया था, जहां से एक की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर किया गया है जिसमें शैलेंद्र कुमार सिंह शामिल है उनकी उनके सर में गंभीर चोटे आई हैं वहीं थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने सुबह 9:30 बजे गई पुलिस के साथ हाथापाई एवं धक्का मुक्की परिजनों व आरोपी के द्वारा की गई है आरोपी पोलू सिंह उर्फ धनंजय सिंह मरांची का ही रहने वाला है और थाना में पंजीकृत एक कांड में अभियुक्त था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस गई थी इसी दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की व मारपीट की गई साथ ही पत्थर चलाए गए हैं जिस दौरान तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं!

बाइट- डॉ. अभिलाषा कुमारी
बाइट- एस आई अवधेश कुमार, थानाध्यक्ष, मरांची

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें