पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने लिया पदभार, अपराधियों को दी चुनौती!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

पटना के नए एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने अपराधियों को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अब अपराधियों को किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी और कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्तिकेय शर्मा ने पदभार संभालते ही स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अपराध और भ्रष्टाचार पर “ज़ीरो टॉलरेंस” की नीति लागू होगी। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे जितना भी रसूखदार क्यों न हो, अब कानून की पकड़ से नहीं बच सकेगा। इस बयान ने पटना के आपराधिक माहौल में हलचल पैदा कर दी है और आम लोगों में उम्मीद जगी है कि अब शहर की सड़कों पर सुरक्षा की भावना लौटेगी।

Join us on:

Leave a Comment