प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में शराबबंदी के बीच उत्पाद विभाग के द्वारा बरामद की गई अवैध शराब का विनष्टीकरण उत्पाद विभाग कार्यालय परिसर में किया गया। जिलाधिकारी के आदेशानुसार एक्साइज की टीम ने हाल के दिनों में बरामद करीब 9567 बोतल विदेशी शराब का सोमवार को विनष्टीकरण किया गया। एक्साइज परिसर में गड्ढा खोदकर शराब की बोतल तोड़ कर शराब का विनष्टीकरण किया गया। शराब विनष्टीकरण के दौरान उत्पाद विभाग के द्वारा पुरे मामले की वीडियोग्राफी भी कराई गई। विनष्टीकरण दौरान निरीक्षक दुर्गेश कुमार संतोष कुमार पाठक राजेंद्र प्रसाद मौजूद थे। बताया जाता है कि उत्पाद विभाग के द्वारा हाल ही में एक ट्रक पर लोड अवैध शराब को बरामद किया गया था जिसका आज विनष्टीकरण किया गया।




