अविनाश कुमार की रिपोर्ट

सीतामढ़ी। केंद्र के तीन कृषि कानून के विरोध में विपक्ष और ट्रेड यूनियन के भारत बंद का सीतामढ़ी में व्यापक असर देखने को मिला। शहर के मेहसौल चौक को जाम कर कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कृषि कानून को किसान विरोधी और काला कानून बताते हुए इसे सरकार की तानाशाही करार दिया। प्रदर्शनकारियो ने केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। शहर के मेहसौल चौक पर ट्रेड यूनियन, राजद, कांग्रेस, जन अधिकार पार्टी सीपीआईएम सहित अन्य नेताओं द्वारा किरण चौक, महंथसाह चौक, सोनापट्टी की दुकानो को बंद करते हुए जानकी स्थान पहुँचे। जहाँ से प्रदर्शनकारी दुकानों को बंद कराते हुए मुख्य बसूश्री चौक, बाईपास रोड होते हुए कारगिल चौक पहुँचे। जहां सड़क को जाम कर देने से यातायात भी प्रभवित दिखा। फिलहाल विपक्ष और ट्रेड यूनियन का प्रदर्शन जारी है।




