रिपोर्ट- निभाष मोदी
बैंक आफ इंडिया के मैनेजर कर जि रहे हैं मनमानी
भागलपुर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के भागलपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में बैंक आफ इंडिया नवगछिया ब्रांच के मैनेजर श्री गौरीशंकर जी से सताए पीड़ीत परिवार नवगछिया से चलकर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।पीड़ीत माला जायसवाल व उसके सुपुत्र विपीन जायसवाल ने बताया कि हमने उक्त बैंक से लोन लिया था और लोन सेटलमेंट के बदले गलत तरीके से मेरे घर की निलामी की जा रही है जबकि भागलपुर के जिलाधिकारी ने लोन चुकाने हेतु समय बढ़ाने का निर्देश दिया है। वहीं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह महासचिव राष्ट्रीय सलाहकार समिति श्री सुमित कुमार ने कहा कि बैंक मैनेजर गलत तरीके से उक्त परिवार के साथ पेश आ रहा है जो कहीं से सही नहीं है




