भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

संयुक्त किसान मोर्चा को लेकर आज भारत बंद का असर भागलपुर में भी दिखा, बिहार में महागठबंधन राजद ,कांग्रेस ,भाकपा माले, भाकपा, माकपा व आप ने न सिर्फ इसे समर्थन दिया है बल्कि बंदी की कामयाबी के लिए इसके नेता सड़क पर भी उतर गए, कृषि कानून के खिलाफ आज भाकपा माले के आवाहन पर महागठबंधन की सभी पार्टियां भारत बंद का जोर शोर से प्रदर्शन करते दिखे, आज भागलपुर में स्टेशन चौक, घंटाघर चौक, खलीफाबाग चौक सहित कई जगहों पर बंद का असर देखने को मिला , वहीं स्टेशन चौक पर विभिन्न दलों के द्वारा यातायात को भी बंद कराते हुए देखा गया, साथ ही साथ राजद द्वारा स्कूल बैंक तथा अन्य प्रतिष्ठानों को भी जबरन बंद कराया गया! भागलपुर में आज के इस बंदी का मिलता जुलता असर दिखा, हालांकि कई दुकाने बंद कराने में कार्यकर्ताओं को मशक्कत भी करनी पड़ी! सभी स्कूल , प्रतिष्ठान, बैंक आदि भी बंद दिखे, वही भागलपुर में पुलिस के आला अफसर बड़ी चौकशी से अपना काम करते दिखे, चाहे वह स्टेशन चौक हो बस स्टैंड हो या फिर प्रमुख चौक चौराहे! आज संयुक्त किसान मोर्चा के बंद को बिहार में महागठबंधन का पर्नरूपेण समर्थन दिखा, सड़क पर कई बड़े नेता भी उतरे! हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पे दिखे!
प्रदर्शन करते लोगों का कहना हुआ कि किसान भाइयों के लिए एक साल से प्रदर्शन हो रहा है, किसान भाई की स्थिति त्राहिमाम वाली स्थिति में बदल गई है, कई किसान तो आत्महत्या तक कर लिए, कितने किसान आत्महत्या करने को तैयार हैं उनके पास कोई रास्ता नहीं है लेकिन वर्तमान सरकार के सिर पर जूं तक नहीं रेंग रहा है, सभी प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का एक सुर में कहना हुआ की वर्तमान सरकार बिल्कुल गूंगी बहरी और अंधी सरकार है, अगर यह काला कानून वापस नहीं लेती है तो यह प्रदर्शन और भी जोर शोर से किया जाएगा क्योंकि किसान जो अन्नदाता हैं उनकी बातें नहीं मान रही है सरकार तो इसका सीधा मतलब है वर्तमान सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है लेकिन हम सभी यह तानाशाही रवैया नहीं चलने देंगे! सरकार सभी सेक्टर को निजीकरण करने में लगी है, महंगाई इतनी बढ़ती चली जा रही है उस पर उनका कोई ध्यान नहीं! इन सभी बातों को लेकर हम लोग आज जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं और आज इसी बाबत भारत बंद किया गया हैं।




