बाईपास में लूट कांड के चार अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर।अपराध में लगाम लगाने को लेकर पुलिस काफी चौकस दिख रही है , बाबा का ढाबा के समीप छीनतई की घटना को लेकर चार अभियुक्त को किया गया है गिरफ्तार, 2 सितंबर की रात करीब 1बजकर10 मिनट पर बाईपास पर स्थित लाइन होटल बाबा के ढाबा में एक मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी पर सवार पांच लड़के ने 10 से 12 हज़ार रुपए का लूटपाट पिस्तौल का भय दिखाकर किया था, उसी बाबत आज मोहम्मद नसर, मोहम्मद सदीक ,मोहम्मद दानिश और मोहम्मद गुल नवाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया यह जानकारी सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर भागलपुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर भागलपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नाथनगर मधुसुदनपुर थाना के तहत घटना में शामिल अपराध कर्मी मोहम्मद नसर, मोहम्मद सादिक मोहम्मद दानिश उर्फ मोनू और मोहम्मद गुल नवाज आलम को भागलपुर से गिरफ्तार किया गया। घटना में इस्तेमाल किया गया एक पल्सर मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी को भी बरामद किया गया तथा पकड़ा है! अभियुक्त के पास से बरामद तीन मोबाइल भी जप्त किया गया ,वहीं गठित टीम में पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार चौधरी ,मधुसुदनपुर थाना पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार ,थानाध्यक्ष ववरगंज थाना, पुलिस अवर निरीक्षक कौशल भारती, प्रभारी सिपाही बच्चन राम ,तकनीकी शाखा सिपाही चंदन कुमार और सिपाही प्रदीप कुमार थे।

पकड़ाए अपराध कर्मियों के पास से जो पल्सर मोटरसाइकिल मिली है उसका नंबर बीआर 10वीं 2091 है वही स्कूटी का नंबर बीआर 10वी 7724 है साथ ही 3 मोबाइल भी जप्त किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment