सड़क किनारे से पुलिस ने अज्ञात महिला का शव किया बरामद, पहचान में जुटी पुलिस।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

एक खबर सहरसा जिले से है जहां कोपरिया पंचायत अंतर्गत सलखुआ थाना क्षेत्र के हथरा मोर के समीप से पुलिस ने एक 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया है। अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तो वहीं पुलिस अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज अज्ञात महिला की पहचान करने में जुट गई है।
वही इस मामले में पोस्टमार्टम करवाने आए चौकीदार बालकृष्ण कुमार ने बताया कि सलखुआ थाना क्षेत्र के हथरा मोर के समीप एक 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। वही पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लू लगने के कारण महिला की मौत हुई है। हालांकि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के द्वारा अज्ञात महिला का पहचान करने में जुटी हुई है।

BYTE :- पोस्टमार्टम कराने आए चौकीदार बालकृष्ण कुमार।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें