जनसंवाद यात्रा का मकसद जदयू को देश का नंबर वन पार्टी बनाना: उपेंद्र कुशवाहा!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालन्दा। जनता दल यू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके जन संवाद यात्रा का मकसद जनता दल यू को बिहार का ही नहीं देश का नंबर वन पार्टी बनाना है। उन्होंने कहा कि इस संबाद यात्रा के दौरान निश्चित हो गया है कि अगर चुनाव होता है तो बिहार में जनता दल यू फिर से नंबर 1 की पार्टी होगी। बिहार शरीफ के जनता दल यू कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जातीय जनगणना आज के समय की मांग है, क्योंकि जातिय जनगणना के आधार पर देश की नीति तैयार होती है। सौ साल पहले जातीय जनगणना हुई थी उसी को आधार मानकर नीति तैयार की जा रही है। जातीय जनगणना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार की मांग को जरूर समझेगी।

Join us on:

Leave a Comment