दो दिवसीय दौरे पर सहरसा पहुंचे जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संवाददाता :- विकास कुमार!

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह दो दिवसीय सहरसा दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कर्पूरी ठाकुर और उपेंद्र नारायण मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया। उदय सिंह ने पूजा बैंक्वेट हॉल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सहरसा के लोगों से उनका पारिवारिक रिश्ता है और वह यहां आकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी बिहार में बदलाव लाने के लिए बनाई गई है और इसका उद्देश्य जवाबदेह, पारदर्शी और जनता-केन्द्रित प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करना है।
इस दौरान उदय सिंह ने कहा कि बिहार में बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था, भ्रष्टाचार, पलायन, गरीबी, बेरोजगारी जैसी कई समस्याएं हैं और पार्टी इन समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेगी।

BYTE :- जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें