वैशाली। पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ एक अपराधी को लगी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ एक अपराधी को लगी गोली सदर थाने में रंगदारी के और गोलीबारी के मामले में वांछित था अपराधी राजीव माली सदर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की राजीव माली अपने साथी प्रमोद कुमार के साथ अपने घर पर है। सूचना प्राप्त होते ही एसटीएफ और सदर थाने की पुलिस द्वारा सदर थाना क्षेत्र के दिघी कला पूर्वी माली टोला पहुंचकर राजीव माली के घर की घेरा बंदी की गई। जैसे ही पुलिस राजीव माली को पकड़ने के लिए घर में घुसने का प्रयास किया। वैसे ही राजीव माली और उसके साथी प्रमोद कुमार द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की पुलिस की फायरिंग में राजीव माली के दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी इसके बाद पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया। पुलिस अभिरक्षा में राजीव माली को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक दिखाते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके से राजीव माली के साथी दानापुर के रहने वाले प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल एक खोखा भी बरामद किया है। पुलिस प्रमोद कुमार का अपराधिक इतिहास का पता लग रही है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के दिघी कला पूर्वी माली टोला निवासी राजीव माली सदर थाना मे रंगदारी और गोलीबारी मामले में वांछित था। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की वह अपने साथी के साथ अपने घर पर है। सूचना प्राप्त होते ही वैशाली पुलिस और एसटीएफ द्वारा उसके घर की घेराबंदी की गई इस दौरान राजीव माली और उसके साथी प्रमोद द्वारा पुलिस पर गोली चला दी गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें राजीव माली के दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी है। उसे सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया है। उसके साथी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से एक पिस्तौल और एक खोखा बरामद हुआ है।

Join us on:

Leave a Comment