राम कथा महायज्ञ में शामिल होने बेगूसराय पहुँचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का जोरदार स्वागत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज एक राम कथा महायज्ञ के कार्यक्रम में बेगूसराय पहुंचे। जहां उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करने के दौरान एक बार फिर विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि विपक्ष क्राइम से मुक्ति चाहता है। उसके पीरियड में जितना अपराध हुआ है। उसको वह छुपाना चाहता है। तुलनात्मक विश्लेषण करना चाहिए। एनडीए के सरकार में अपराध पर त्वरित कार्रवाई होती है। लेकिन जब जब राजद और कांग्रेस की सरकार आई तब तक अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा है। जब वह सत्ता में रहे अपराधी और भ्रष्टाचारियों को बचाने का खेल खेला हैं।आज कोई अपराधी और भ्रष्टाचारी को बचता नहीं और उस पर त्वरित कार्रवाई होती है। और पहले अपराध महामारी के रूप में फैला था। अब महामारी नहीं है। बीमारी है। और इस बीमारी को हम लोग खत्म करेंगे और हर हाल में समाप्त करेंगे। वही अहमदाबाद में प्लेन दुर्घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ी दुख प्रकट किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़ी दुखद घटना है। और कल्पना से बाहर है। आज यह प्लेन क्रैश किया है। उसे तमाम आत्माओं को प्रभु से हम लोग प्रार्थना करते हैं। उनके परिवार को इस दुख का सहने का साहस दे। यह घटनाएं मां भारती के संतानों को पूरे विश्व को स्तंभित कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि इस घटना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह वहां गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दुख घड़ी के संकट में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह उनके परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान नौकरी दो गढ़ी छोड़ो के कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। उसे पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि कांग्रेस के दोहरे चरित्र साफ झलकते हैं। जब वह आतंकवाद उग्रवाद अपराध के साथ गलबहियां करके सत्ता में रहते हैं। बिहार में जो पलायन के लिए विवश किया और निवेश को भगाने का खेल खेला उसे राजद के साथ कांग्रेस मजबूत सहयोगी के रूप में खड़ा रहा। और जिसके कारण बिहार में पलायन और अपराध नरसंहार का खेल शुरू हुआ था। और कांग्रेस कभी निदान करने का मनसा नहीं रखती। अर्ध दशक से ज्यादा और अर्ध शतक से ज्यादा वह सत्ता में रहे लेकिन आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी निवेदक बिल आ रहे हैं। और पलायन भी रोक रहे हैं। स्टार्टअप से रोजगार का अवसर भी पैदा कर रहे हैं।
बाइट – विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें