ड्राइवर की पिटाई से गया पुलिस के खिलाफ जिला ट्रक एसोसिएशन में आक्रोश!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार

गया पुलिस के खिलाफ जिला ट्रक एसोसिएशन गुस्से में, ट्रक ड्राइवर को बेरहमी से पिटाई का लगाया आरोप, कहां कार्रवाई नहीं हुई तो उतरेंगे सड़क पर, दी बड़ी चेतावनी

बिहार के गया जी के खिजरसराय थाने की पुलिस के द्वारा ट्रक चालक को बेरहमी से पिटाई किए जाने के बाद गया जिला ट्रक आनर्स एसोसिएशन गुस्से में है और नाराज है।

गया जिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनजीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि खिजरसराय थाना क्षेत्र के वाना मोड़ के पास ट्रक चालक से 1 लाख रुपए का पुलिस ने डिमांड किया और जब नहीं गया दिया गया तो उसके साथ रड़ से बेरहमी से पिटाई की गई है। इसकी लिखित शिकायत गया के एसएसपी आनंद कुमार, आईजी और मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई है। आज हम लोग जिला पुलिस प्रशासन को प्रेस वार्ता के माध्यम से चेतावनी देने का काम कर रहे हैं अगर हम लोग की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो हम लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने के लिए बाद होंगे जिसका जिम्मेदार यहां के जिला पुलिस प्रशासन होगी। उन्होंने कहा कि ट्रक पर जो बालू लदे थे वह वैध था, फिर भी पुलिस ने जांच नहीं किया और पैसे का डिमांड कर दिया जब नहीं दिया गया तो रड़ से बेरहमी से पिटाई की गई।

बाइट —- गया जिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनजीत कुमार

बाइट —- योगेंद्र यादव गया जिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

बाइट —- संजीत कुमार घायल ड्राइवर

रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें