दरभंगा ब्यूरो सोनी पांडे

इलाज के दौरान डीएमसीएच में हुई मौत!
मधुबनी जिला में एक्सिस बैंक के सामने दिनदहाड़े कैश वैन को चार से पांच अज्ञात अपराधियों ने हमला कर 39 लाख की लूट कर फरार हो गए और जाते जाते गार्ड को गोली मार गये.जिसके बाद आनन फानन में डीएमसीएच लाया गया जहां डॉक्टरो ने इलाज के दौरान गार्ड की मौत होने की पुष्टि कर दी है।
गार्ड मधुबनी जिला के मधेपुरा के रहने वाले शिव कुमार राय के रूप में हुआ है वही घायल गार्ड को लेकर दरभंगा पहुंचे मधुबनी पुलिस सब इंस्पेक्टर एकल यादव ने बतया की अपराधियों के द्वारा गोली चलाने से दो लोग घायल हुए थे जिसमे से एक का इलाज मधुबनी में चल रहा है वही दूसरे को जब डीएमसीएच ले कर आये तो डॉक्टरो ने इलाज के दौरान मौत होने की बात कही है।




