भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

पंचायत चुनाव की रणभेरी बज चुकी है जिसका असर भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड में भी देखने को मिल रहा है शाहकुंड प्रखंड में चौथे चरण के लिए शनिवार से नामांकन का प्रक्रिया शुरू हो चुका है । 19 पंचायतों में 229 पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है 19 पंचायतों में कुल 1,39,595 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 20 अक्टूबर को करेंगे। कौशल नामांकन को लेकर शाहकुंड प्रखंड कार्यालय परिसर में वार्ड सदस्य के नामांकन के लेकर 19 काउंटर बनाए गए हैं वही पंच पद के नॉमिनेशन के लिए 5 काउंटर बनाए गए हैं सरपंच, मुखिया और पंचायत समिति सदस्य के नामांकन के लिए 2 काउंटर बनाया गया है । नामांकन की प्रक्रिया को लेकर प्रखंड परिसर में सुरक्षा के लिए अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई थी! शाहकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचि पदाधिकारी अभिनव भारती ने बताया कि सभी पदों को मिलाकर कुल 129 लोगों ने अपना नामांकन दायर किया जिसमें 74 महिला वह 55 पुरुष ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन दर्ज कराया।




