रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-मुंगेर : अपनी मांगो को लेकर जिले में कई दिनों से प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय से कार्यक्रम समाप्त के बाद मिली जंहा उन्होंने अपनी मांगों को रखी. आशा कार्यकर्ता के जिलाध्यक्ष उषा देवी ने मंत्री को बताया की आशा कार्यकर्ताओं को सदर अस्तपताल के पदाधिकारी द्वारा उन्हें इज्जत नहीं दी जाती है। वही आशा कार्यकर्ताओ को पूरी बाते नहीं सुनने के बाद मंत्री जब अपने वाहन से सदर अस्तपताल परिसर से निकल रहे थे तभी आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। वही आशा कार्यकर्ताओं के हंगामा को देख सदर अस्तपताल परिसर में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी रोकने का प्रयास किया लेकिन वे सभी नहीं रुकी जिसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने अस्तपताल के मुख्य गेट को जाम कर हंगाम शुरू कर दिया। आशा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष उषा देवी ने कहा की हमलोगो अपनी मांगो को लेकर स्वास्थ मंत्री से मिले इस दौरान हमलोगो को पुलिस कर्मियों द्वारा धक्का दिया गया जो गलत है। उन्होंने कहा हमारी दो मांगे है जो 2023 से चली आ रही है जिसके कारण हम आशा कार्यकर्ताओ ने हड़ताल की लेकिन इस सरकार में हमलोगो का मानदेय नहीं बढ़ाया गया लेकिन मंत्री जी हमारी आवेदन की मांग को रख लिया दिया और कोई ठोस आश्वाशन नहीं दिया।
बाइट : उषा देवी जिलाध्यक्ष आशा