बिहार में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग तेज, छात्र संगठनों का प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार में सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर छात्र संगठनों का आंदोलन अब तेज़ हो गया है। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में राज्यभर के छात्रों का एक बड़ा समूह सड़कों पर उतर आया है और सरकार से स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग कर रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि बिहार के युवा लंबे समय से सरकारी नौकरियों में बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। छात्र संगठनों की मांग है कि अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी डोमिसाइल नीति लागू की जाए, ताकि बिहार के युवाओं को नौकरियों में आरक्षण या प्राथमिकता मिल सके।

छात्रों ने पटना समेत कई जिलों में विरोध मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई ठोस नीति नहीं लाई गई, तो आंदोलन को राज्यव्यापी रूप दिया जाएगा।
छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा हम बिहार के छात्रों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार को अब निर्णय लेना होगा, वरना संघर्ष और तेज़ होगा।

बाइट:- दिलीप कुमार छात्र नेता

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें