रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना परिसर में बकरीद पर्व शांति एवं शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बी डी यों अजित कुमार, सी ओ पूजा कुमारी एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में बकरीद पर्व के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक शांति बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीविओं के अलावे गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया कि बकरीद में हमेशा क्षेत्र में सामाजिक शांति और भाईचारा बना रहता है। यह पर्व दोनों पक्ष के लोग मिलजुल कर मनाते रहे हैं। सीओ पूजा कुमारी ने सभी लोगों से बकरीद का पर्व शांति पूर्ण तरीके से मिलजुल कर मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व-त्योहार हमें शांति, भाईचारा और सहिष्णुता का संदेश देता है। मंदिर-मस्जिद की लड़ाई से किसी की भलाई नहीं है। यह बलिदान और समर्पण का पर्व है। वहीं, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा विधि व्यवस्था भंग करने वाले लोग किसी भी सूरत में बख्से नहीं जाएंगे। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। आप सभी अफवाह से बचे। सोशल मीडिया के अफवाह से बचे। किसी भी प्रकार की यदि कोई सूचना मिले तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। पुलिस त्वरित करवाई करेगी।