रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
बेखौफ डकैतों ने गृह स्वामी को बंधक बनाकर पिस्टल के बल पर लाखों की जेवरात व अन्य समान लूट को दिया अंजाम
मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत अकसपूरा गांव मे बीती रात छह के संख्या में आए बेखौफ डकैतों ने गृह स्वामी को बंधक बनाकर पिस्टल के बल पर जेवरात व अन्य कीमती समानों की लूटे को अंजाम देने के बाद सुरक्षित निकल भागा। घटना के बाद से पुरे गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है। घटना रहिका थाना क्षेत्र के अक्सपुरा गांव की है। जहां एक ही रात डकैतों ने तीन घरों को निशाना बनाया। शत्रुघ्न चौधरी के दो कमरों का ताला तोड़ कर अपराधियों ने जेवरात लूट को अंजाम दिया है। इस दौरान विरोध करने पर महिला एवं बच्चों के उपर पिस्टल तान कर गृहस्वामी को डरा धमकाकर लूट पाट की घटना को अंजाम दिया। लूटपाट के दौरान डकैतों द्वारा गृहस्वामी को जान मारने की धमकी भी दी जा रही थी। शत्रुघ्न चौधरी के पुत्रवधू गृह ज्योति चौधरी ने बताई है कि,डेढ़ बजे रात में सभी डकैत दिवाल फांद कर आंगन में प्रवेश किया। इस के बाद सभी घरों की लाइट जला दिया। लाइट जलने पर उनकी आंख खुल गई। इसी बीच अपराधी कमरे के अंदर प्रवेश कर गया,और उनके पुत्र एवं पुत्री के उपर पिस्टल तान दिया। विरोध करने पर मारपीट भी किया गया। जबकि अपराधियों द्वारा गोदरेज की चाभी की मांग किया गया । डरके मारे चाभी दे दी गई। जिसके बाद गोदरेज खोलकर उस में रखे जेवरात लेलिया गया। पीड़िता ने बताई है की डकैतों ने तकरीबन दस लाख की संपति लेकर चला गया। वही पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए उन्हें बताई है की,घटना के फौरन बाद पुलिस को सूचना दी गई। परंतु तीन घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जबकि पुलिस के द्वारा इस क्षेत्र में कभी रात्रि गस्ति नहीं होती। वही डकैतों ने दिनेश चौधरी के घर में भी उसी समय में डकैतों ने लूटपाट के घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी बुजुर्ग दिनेश चौधरी के द्वारा विरोध करने पर अपराधियों द्वारा उनके साथ जमकर पिटाई कर दिया गया। पिटाई से दिनेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए है। दिनेश चौधरी ने बताया कि सभी डकैतों के पास हथियार था। हथियार दिखाकर मेरी पोती के गले से चैन और एक मोबाइल लूट लिया गया। इस घटना को लेकर दोनों पीड़ितों ने रहिका थाना पुलिस के समक्ष अपना अपना बयान दर्ज कराया है। जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार ने स्वयं घटना स्थल का जायजा लिया और रहिका थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश देते हुए टीम गठित कर जल्द से जल्द कांड का उद्भेदन एवं गिरफ्तारी को लेकर कहा है।




