अरविंद कुमार

मोतिहारी: भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित सशस्त्र सीमा बल 71 वी वाहिनी के कोरैया कैंप के द्वारा ग्राम पश्चिमी कोरैया में बृजेश कुमार राय उप कमांडेंट के तत्वाधान में ग्राम स्तरीय बैठक किया गया, जिसका मकसद समाज के आखिरी व्यक्ति तक सरकार के द्वारा दिये गए दिशा निर्देश व उनकी समस्याओं को सुनना था इस बैठक के दौरान बैठक में शामिल लोगों के द्वारा सशस्त्र सीमा बल 71 वी वाहिनी के द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की ग्रामीणों के द्वारा खुले मन से प्रशंसा की गई , जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार सशस्त्र सीमा बल के प्रयासों से उन्हें ₹266.50 पैसे में यूरिया खाद मिल रहा है तथा जो गरीबों की सब्जी आलू और प्याज है उसका भी रेट वाजिब है जैसे कि अभी 10 से12 रूपये केजी आलू और ₹20 प्रति किलो प्याज मिल रहा है जिसका मूल्य पिछले साल लगभग ₹40 प्रति केजी आलू का मूल्य तथा प्याज का मूल्य ₹100 थाl
ग्रामीणों के द्वारा इस बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि एसएसबी 71वी वाहिनी के द्वारा इस वर्ष बहुत ही अच्छे कार्य किए गए हैं और लोगों की समस्याओं को लगातार सुना जा रहा है तथा उन्हें मापदंडों को ध्यान में रखते हुए दूर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा हैl इससे पहले भी सशस्त्र सीमा बल 71 वी वाहिनी के द्वारा सीमा क्षेत्र के लाला-छपरा ग्राम,इस्लामपुर ग्राम, घोड़ासहन ग्राम, लहरिया टोला ग्राम, नायक टोला ग्राम व अगरवा ग्राम में लगातार मीटिंग आयोजित करके उनकी जन समस्याओं को सुना गया है , जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है कि उनकी समस्याओं को इतने अच्छे तरीके से सुनते हुए सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी उसे दूर करने का भी प्रयास कर रहे हैं l अभी का भी ग्रामीणों से यह कहा गया है कि आपके क्षेत्र में जो भी गलत कार्य कर रहे हैं और बार बार कहने पर भी उस गलत कार्य को करने से नहीं छोड़ रहे हैं, मुख्य धारा में नहीं आ पा रहे हैं, उनके बारे में सूचित करें ताकि उन पर कानूनन करवाई किया जा सके l इस बैठक के दौरान सशस्त्र सीमा बल के तरफ से बृजेश कुमार राय उप कमांडेंट, सत्य काम तोमर सहायक कमांडेंट, चंदन कुमार सहायक कमांडेंट, निरीक्षक समान्य रमेश जाखड़, उपनिरीक्षक समान्य गोपाल सिंह व दर्जनों जवान तथा ग्रामीणों की तरफ से सदन प्रसाद, बेचन महतो, भिखारी दास, ईश्वरी प्रसाद व बहुत सारे ग्रामीण एकत्र थे l आखिर में ग्रामीणों ने आग्रह किया कि इस तरह की बैठकर लगातार भागों में किया जाए ताकि हम लोगों को लगातार सरकार के दिशा निर्देशों का सूचना मिल सके तथा हमारी होने वाली समस्याओं को सुनकर आपके द्वारा दूर करने का प्रयास किया जा सके l




