बिहार की प्रथम महिला विधायक सुमित्रा देवी का मनाया गया जन्मदिवस!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निभाष मोदी, भागलपुर

सुमित्रा देवी(कुशवाहा) 1952 में बिहार की प्रथम महिला विधायक के रूप में चुनी गई और बिहार की प्रथम महिला कैबिनेट मंत्री बनाई गई। इनका जन्म 25 सितम्बर 1922 को बिहार के तारापुर के पास महेशपुर नाम के छोटे से गांव में हुआ था।
एक शशक्त महिला जिसके प्रभाव से तत्कालीन मंत्री मुख्यमंत्री तक उत्साहित होते थे जिसके धमक से बिहार में कुशवाहा समाज खासकर पटना में वृहत प्रभावशाली बना था इनके ही समय पटना को पहला कुशवाहा मेयर के रूप में यशकायी चंद्रमोहन बाबू बने थे।
मौर्या कम्प्लेक्स की जमीन और मौर्या नाम इसी महिला के विभागीय मंत्रालय के समय की बात रही बहुत सारी जीवन्त कहानी है,जो प्ररेणादायक है ।
देश क्या विदेशों में भी नारिशशक्तिकरन की मिसाल बनी और सब कुछ सीखने की ललक इनके व्यक्तित्व को प्रभाशाली बनाता था।
नीचे के तस्वीर में माँ का मुस्कुराता चेहरा उनकी उदारता का प्रतीक रहा समस्या कितनी भी बड़ी क्यों न होती हो माँ के सामने सब कमजोर ही रहती है।
ऐसी देवी स्वरूपा माँ सुमित्रा को आज जयंती पर नमन रहेगा हमारा !!!

कार्यक्रम में उपस्थित अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह कुशवाहा…अखिल भारतीय कुशवाह महासभा भागलपुर के जिला अध्यक्ष नवीन कुशवाहा, रामबिलाश सिंह, सत्यनारण मंडल, मृत्जय कुशवाहा, अंजनी कुमार कुशवाहा, सागर सिंह, उचित लाल सिंह, सियाराम दास, संजय राणा, अमित आनंद, अभिषेक आनंद, सुमित कुमार, आर्यन सहित दर्जनों लोग मौजूद थे…

Leave a Comment

और पढ़ें