तेज आंधी तूफान के चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत।

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

खबर सहरसा से है जहाँ देर रात उठे तेज हवा और तूफान में सिर पर घर का एलबेस्ट्स गिरने से एक 13 साल के बालक की मौत गई. घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के बनकट्टी वार्ड नम्बर – 18 की है. मृतक बालक की पहचान लवकुश चौधरी के रूप में की गई है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि देर रात अचानक आए आंधी तूफान के दौरान बालक अपने घर के पास खड़ा था. इसी बीच एलबेस्ट्स उड़कर बालक के सिर पर गिर गया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.

बाइट…1: :- मृतक के परिजन राजेश चौधरी।
बाइट..2 :- स्थानीय ग्रामीण अरबिंद बिहारी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें