बाइक सवार को ठोकने के बाद आग के गोले में बदली कार, चालक फरार, बाइक सवार ईलाजरत!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद में सड़क दुर्घटना में लगातार बढ़ोतरी हो रही है ताजा मामला पटना गया एन एच 22 फोरलेन पर स्थित जहानाबाद शहर के समीप सहवाजपुर गांव के समीप का है जहां तेज रफ्तार से जा रहे एक कार ने एक बाइक में जोरदार धक्का मारा इसके बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कार में आग लग गई। आग लगते ही कार धूधू कर जलने लगी घटना देर रात की है ।जिसके कारण मौके पर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब पहुंची तो कार लगभग जल गई थी। किसी तरह फायर ब्रिगेड की टीम में आग पर काबू पाया धक्का लगने के बाद कार का चालक भागने में सफल रहा। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि कार किसका है ।घटना के संबंध में आसपास के ग्रामीणों का कहना था कि देर रात्रि जोरदार आवाज हुई हम लोग जब तक कुछ समझते तब तक फोरलेन पर देखा कि एक गाड़ी में आग जबरदस्त रूप से लगा हुआ है और एक व्यक्ति सड़क के किनारे पड़ा हुआ है। जो गंभीर रूप से घायल था। जिसे हम लोगों ने सदर अस्पताल भेजा। घायल बाइक सवार युवक की पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं था फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में करने के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है लगातार फोरलेन पर सड़क दुर्घटना घट रही है बावजूद इसके लोग सचेत नहीं हो रहे हैं तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं जिसके कारण है कि प्रतिदिन कोई न कोई सड़क दुर्घटना घट रही है

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें