प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में किया गया महत्वपूर्ण फेरबदल!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पटना में अपने तय कार्यक्रम से एक घंटा पहले पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है, जिसके अनुसार:

  • पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल का उद्घाटन अब शाम 4:30 बजे होगा, जो पहले शाम 5:30 बजे निर्धारित था।
  • प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रम अब एक घंटे पहले होंगे.

इस बदलाव की जानकारी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी है। कल पटना में प्रधानमंत्री का रोड शो भी होना है, जिसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शाम 4 बजे से 8 बजे तक एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक के रूट पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।

Join us on:

Leave a Comment