रिपोर्ट- अमित कुमार!
ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 29 मई की शाम 4 बजे से 8 बजे के बीच राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव:
- शाम 4 बजे से एयरपोर्ट रूट पर नो एंट्री लागू होगी।
- एयरपोर्ट जाने वाले यात्री शाम 4 बजे तक जा सकते हैं, लेकिन इसके बाद उन्हें पुलिस की गाड़ियों की मदद लेनी होगी।
- पुलिस की गाड़ियों की व्यवस्था तीन अलग-अलग जगहों पर की गई है।
- प्रधानमंत्री के रोड शो में आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
रूट में बदलाव:
- फुलवारी की तरफ से एयरपोर्ट की तरफ आने वाले रास्ते को शाम 4 बजे के बाद पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
- जगदेव पथ और आशियाना दीघा रोड से होकर उत्तर की ओर जा सकते हैं।
- डूमरा चौकी से किसी गाड़ी के आने पर रोक रहेगी।
- चितकोहरा गोलंबर के रूट से एयरपोर्ट जाने के लिए यात्रियों को टिकट दिखाना होगा।




