पेट्रोल पंप मैनेजर से नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के दम पर लूटे पौने छः लाख रुपए, बैंक में रुपए जमा करने जा रहा था मैनेजर

SHARE:

रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार

बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना अंतर्गत पंप कर्मी से चार नकाबपोश ब्यक्ति ने पांच लाख पचहत्तर हजार रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सभी हथियार लिए हुए थे और दो मोटरसाइकिल पर सवार थे। घटना थाना क्षेत्र के डोमा गांव से सटे रेलवे गुमती के पास हुई है। पेट्रोल पंप मैनेजर विजय कुमार शाम पांच बजे बैंक में कैश जमा करने जा रहे थे। विजय कुमार ही पेट्रोल पंप से हमेशा बैंक में कैश जमा कराने जाते थे। शाम को डोमा गांव से सटे रेलवे गुमटी के पास सुनसान इलाके में घात लगाकर दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने विजय कुमार से हथियार के दम पर पौने छः लाख रुपए कैश लूट लिए। कैश लूटने के बाद सभी नकाबपोश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप मैनेजर ने तत्काल इसकी सूचना बख्तियारपुर थाना को दी। जिसके बाद सालिमपुर और बख्तियारपुर थाने की पुलिस आस पास में सीसीटीवी की जांच कर लोगों से पूछताछ कर रही है।

पंप मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि वह बुद्धा फॉसिल फ्यूल सेंटर से रुपए लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। रास्ते में सुनसान इलाका पड़ता है, जहां रेलवे गुमती के पास दो मोटरसाइकिल पर चार नकाबपोश व्यक्ति आकर हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना लगभग 5:00 बजे की है। लूट के दौरान सभी अपराधी जान से मार देने की बात कह रहे थे, लूट की घटना को अंजाम देने के बाद जिस रास्ते से चारों नकाबपोश अपराधी आए थे उसी रास्ते से भाग गए।

एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप के कर्मी के द्वारा बख्तियारपुर थाना को पांच लाख पचहत्तर हजार रुपए लूट की सूचना दी गई। वह पेट्रोल पंप से रुपए लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। इस दौरान दो मोटरसाइकिल पर चार अज्ञात व्यक्ति सवार होकर पीछा किया और कर्मी से रुपए लूट कर फरार हो गए। इस संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है, सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मामले में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है। अग्रतर विधि सम्मत कार्यवाई की जाएगी। कर्मी बैंक में पैसा जमा करने अक्सर वह जाया करता था, जिस रास्ते में घटना हुई है वह सुनसान इलाका है उसी क्रम में लूट की घटना हुई है।

Join us on:

Leave a Comment