रिपोर्ट अमित कुमार
चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट गंगा किनारे रविवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने गंगा के किनारे एक अज्ञात का शव देखा। सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया हैं। थानाप्रभारी ने बताया कि शव पूरी तरह सड़-गल चुका है, जिससे उसकी पहचान कर पाना फिलहाल मुश्किल हो रहा है। प्रथम दृष्टया शव बहते हुए दूर कहीं से आया प्रतीत होता है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के थानों से लापता लोगों की जानकारी मंगवाई जा रही है।
बाइट : – दुष्यंत कुमार सिंह, थानाप्रभारी, चौक थाना




