संवाददाता :- विकास कुमार
:- खबर सहरसा से है जहाँ सदर थाना क्षेत्र के कोसी कॉलिनी में अज्ञात अपराधियों ने एक 26 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. इधर घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतक के परिवार वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है. मृतक युवक की पहचान अश्वनी कुमार के रूप में की गई है जो कोसी चौक का रहने वाला था. मृतक युवक अपने पिता के परचून की दुकान चलाते हुए पढ़ाई भी कर रहा था. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि बीते कल देर शाम युवक जब अपने परचून की दुकान पर था तो कुछ युवक उसको जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए देर रात तक जब वह घर नही लौटा तो परिजनों ने खोजबीन करते हुए उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया लेकिन युवक के फोन पर रिंग होता रहा लेकिन फोन नही उठाया. इस बीच परिजनों को सूचना मिली कि युवक की लाश कोसी कॉलिनी स्थित एक पुराने भवन के भीतर पड़ा हुआ है, जिसके बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम छानबीन में जुटी है. मौके पर मौजूद हेडक्वार्टर डीएसपी कमलेश्वर सिंह ने बताया कि युवक के गर्दन में तार लपेटकर और चेहरे पर प्रहार कर बेरहमी से हत्या की गई है, फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नही हो पाई है, जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
बाइट..1 :- मृतक के पिता.
बाइट..2 :- कमलेश्वर प्रसाद सिंह, हेडक्वार्टर डीएसपी.




