जहानाबाद मंडल कारा में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद में पुलिस महकमा में आत्महत्या करने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जहानाबाद के मंडल कारा में घटी ।जहां एक जेल को महिला सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला पुलिस मंडल कारा जहानाबाद जो काको में स्थित है वहां  पदस्थापित थी ।बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ मानसिक रूप से विचलित चल रही थी।जहानाबाद में एक महीने के अंदर यह तीसरी आत्महत्या की घटना है। पहले वाणावर पर्यटक थाना इलाके में एक दारोगा परमेश्वर पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उसके बाद पुलिस लाइन के सिपाही परमेश्वर पासवान और अब जेल में महिला सिपाही ने बड़ा कदम उठा लिया है।जहानाबाद के काको मंडल कारा में तैनात एक महिला सिपाही ने गले में फांसी लगाकर बैरेक में आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में अब तक पुलिस के पदाधिकारी कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं ।बता दें कि एक महीने के भीतर जहानाबाद में इस तरह की यह तीसरी घटना है। मृत महिला कॉन्स्टेबल की पहचान कटिहार निवासी शिवानी के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है। सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंडल कारा काको में कार्यरत महिला सिपाही शिवानी कुमारी ने जेल के अंदर सिपाहियों के रहने वाले बैरक में फांसी लगा ली। मृतका कटिहार जिले की रहने वाली थी, जो पिछले एक साल से मंडल कारा काको में तैनात थी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। प्रथमदृश्यता घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। इस घटना के बाद मृत महिला सिपाही शिवानी कुमारी के परिजनों को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंचे जेल पुलिस के जवान ने बताया कि हम लोगों को जानकारी मिली कि एक महिला पुलिस बैरक में फांसी लगा ली है हम लोगों को आदेश हुआ कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाइए हम लोग अस्पताल लेकर आए हैं परिजन को सूचना दे दिया गया है जहानाबाद के घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामबली सिंह यादव का कहना है कि जिले में लगातार पुलिस महकमा में आत्महत्या करने का मामला बहुत ही गंभीर विषय है इसकी जांच होनी चाहिए उन्होंने कहा कि इस तरह के घटना से जिले का नाम बदनाम होता है इसकी ऊंचास्तरीय जांच निश्चित रूप से होनी चाहिए।
पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही घटना का कारण का पता चल पाएगा। घटना की सूचना के बाद जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी जेल में पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं। गौरतलब है कि जहानाबाद जिले में एक महीने के अंदर यह तीसरी घटना है, जब पुलिस विभाग के लोग आत्महत्या कर रहे हैं। पहली घटना वाणावर पर्यटक थाना क्षेत्र में एक एएसआई परमेश्वर पासवान पिछले 21 अप्रैल को थाना के क्वार्टर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वहीं दूसरी घटना विगत चार दिन पूर्व 11 मई को जहानाबाद पुलिस लाइन में सिपाही बिनोद चौधरी ने अपने बैरक में अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी और आज यह तीसरी घटना मंडल कारा में घटी है। एक महीने के अंदर घटी तीसरी घटना से पुलिस विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जिले में इस तरह की घटना पिछले एक महीने में तीन-तीन घटनाएं क्यों और कैसे घट रही है। आखिर इसके पीछे वजह क्या है?.. इस मामले में पुलिस के कोई भी बड़े अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment