झारखंड की लड़की बाढ़ से बरामद, सोशल साइट से हुई थी दोस्ती!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

-बाढ़ अनुमंडल के पासवान टोला में झारखंड और बाढ़ थाने की पुलिस ने झारखंड की एक लड़की को बरामद किया है। लड़की यहां कई दिनों से रह रही थी। वह झारखंड में गिरिडीह जिला के राजधानबाद की रहनेवाली है। वह घर से शौच जाने के बहाने घर से निकली थी। तभी से वह घर नहीं लौटी थी। परिजनों ने उसे काफी ढूंढने का प्रयास किया। आखिर में उन्होंने थाने में लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया। लड़की का मोबाइल ट्रेस करने पर झारखंड पुलिस को बाढ़ का लोकेशन मिला। तब बाढ़ थाने के पुलिस की मदद से पुलिस ने पासवान टोला में एक घर से लड़की को बरामद कर लिया। जानकारी मिली कि वह लड़की कई दिनों से एक लड़के के साथ यहां उसके घर पर रह रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि लड़का मंगरू पासवान उससे शादी कर अपने घर पर रखे था। वहीं लड़की के परिजन का कहना है कि लड़की को अगवा कर उसे बहला फुसलाकर यहां लाया गया था। दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के संपर्क में थे। लड़की अभी नाबालिग है। लड़की को अभी बाढ़ थाने में रखा गया है। झारखंड पुलिस लड़के को पकड़ने के लिए घर पर छापेमारी करने के प्रयास में जुटी है।

बाइट – लड़का के परिजन.
बाइट – लड़की के परिजन.

Join us on:

Leave a Comment