रिपोर्ट- अमित कुमार
पद्म भूषण सुशील कुमार मोदी का आज पहली पुण्यतिथि पटना स्थित रविंद्र भवन में मनाई गई. इस दौरान भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया.
बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता मंगल पांडे ने कहा कि सुशील कुमार मोदी के आदर्शों पर चलना है उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि सुशील कुमार मोदी के याद में उनकी एक पार्क का नामकरण किया जाएगा.
वही मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि सुशील कुमार मोदी हम लोगों के लिए संकल्प समर्पण और अध्ययन की प्रेरणा स्रोत रहे हैं.
वही मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिहार में लगातार बड़ी है, जिसमें एक महत्वपूर्ण योगदान सुशील कुमार मोदी का भी रहा है
बाइट – मंगल पाण्डेय, मंत्री बिहार सरकार
बाइट – नितीन नवीन, मंत्री बिहार सरकार
बाइट – प्रेम कुमार, मंत्री बिहार सरकार




