रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल की सतर्कता से कोकीन , गांजा और उपकरणों की तस्करी विफल, चार तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत रात 8 बजे के करीब जवानों को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। ‘सी’ समवाय, जानकीनगर के सतर्क जवानों द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर एक विशेष गश्ती दल ने कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों एवं तस्करी में प्रयुक्त सामग्री के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई सीमा स्तम्भ संख्या 276/4 से लगभग 3.16 किलोमीटर अंदर भारत की ओर, जानकीनगर सीमा चौकी के कार्यक्षेत्र में की गई।
विवेक ओझा उप कमांडेंट (प्रचालन) के गुप्त सूचना के आधार पर समवाय प्रभारी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में कोकीन – 14.65 ग्राम, प्लास्टिक पॉलिथीन में।
गांजा – 3.57 ग्राम, प्लास्टिक पॉलिथीन में बरामद किया गया। वही पकड़े गए तस्कर का पहचान सुमित कुमार राय, 26 वर्ष, पिता नागे राय, गांव छतौनी, वार्ड नंबर 10, थाना बसोपट्टी, जिला मधुबनी, बिहार।
कैलाश कुमार यादव, 17 वर्ष, पिता रणवीर यादव, गांव छतौनी, वार्ड नंबर 10, थाना बसोपट्टी, जिला – मधुबनी, बिहार।
रौनक कुमार सिंह, 27 वर्ष, पिता मनोज कुमार सिंह, गांव छतौनी, वार्ड नंबर 14, थाना बसोपट्टी, जिला – मधुबनी, बिहार।
लंबू कुमार, 35 वर्ष, पिता सुरेश कमत, गांव छतौनी, वार्ड नंबर 14, थाना बसोपट्टी, जिला मधुबनी, बिहार के रूप मे बताया गया है।
जब्त की गई सभी सामानो एवं चारों नशे के सौदागर को आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई हेतु थाना बसोपट्टी को सुपुर्द कर दिया गया है।
कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी, 48 वीं वाहिनी, जयनगर ने इस प्रभावी कार्रवाई हेतु टीम में सम्मिलित जवानों को बधाई देते हुए कहा है कि “भारत-नेपाल सीमा पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारे जवानों की सतर्कता और तत्परता से तस्करी की कई कोशिशों को विफल किया गया है और भविष्य में भी यह प्रयास इसी प्रकार जारी रहेंगे।”




