सहरसा में उप मेयर की गाड़ी पर फायरिंग,आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा में नगर निगम के उप मेयर उमर हयात उर्फ गुड्डू हयात की गाड़ी पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 9 मई की रात को सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी चौक के समीप हुई थी, जब बाइक सवार अपराधी ने उप मेयर की गाड़ी पर फायरिंग की। हालांकि, उप मेयर उस वक्त गाड़ी में मौजूद नहीं थे।आरोपी का नाम सुधांशु शेखर झा है।वह बनगांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 का रहने वाला है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में था और किसी बात पर विवाद के बाद उसने घटना को अंजाम दिया।साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

BYTE :- साइबर डीएसपी अजित कुमार।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें