मोकामा- महतो बाबा महोत्सव का सांसद शंभू शरण पटेल ने किया उद्घाटन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा के घोसवरी टाल क्षेत्र के कुर्मीचक में सुप्रसिद्ध शरण निवास साहब उर्फ महतो साहब (महतो बाबा) महोत्सव का राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने फीता काटकर किया उद्घाटन!
इस दौरान कुर्मी चक में आयोजित इस महोत्सव में मेला समिति के द्वारा संसद का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल के अलावा बाहर भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद भी मेले में उपस्थित थे उनके साथ ही कई विशिष्ट जान भी मेले में उपस्थित थे, वही वक्ताओं ने महतो साहब के जीवनी पर विभिन्न स्रोतों से जानकारी लोगों के बीच साझा की!


कहा जाता है कि महतो साहब का जन्म 12 वीं शताब्दी में हुआ था और उन्होंने अपना पूरा जीवन लोक कल्याण को समर्पित कर दिया इस दौरान उन्होंने कई सिद्धियां अर्जित की जिसे लोक कल्याण में प्रयुक्त किया, उनके देह त्यागने के बाद से लेकर लगातार महतो बाबा महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है 1 वर्ष के बाद एक वर्ष नालंदा के परनामा और मोकामा के टाल क्षेत्र कुर्मीचक में यह आयोजन होता रहा है,और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है!
कुर्मीचक स्थित महतो साहब के मंदिर में जाकर सांसद शंभू शरण पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद ने पूजा अर्चना की और बिहार तथा देश के उन्नति की कामना की!

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें