रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क!
रोहतास मे भीषण सड़क हादसा, पति पत्नी बेटा बेटी समेत 4 की हुई मौत, पूरा परिवार एक साथ साफ, लोगो मे आक्रोश!
बिक्रमगंज नासरीगंज एनएच -120 पर इटवां बाल से समीप अनियंत्रित बस ने बाई पास होने के दौरान बाइक पर सवार पति पत्नी बेटा बेटी की टक्कर मार कर फरार हो गया . जिसमें घटना स्थल पर तीन की मौत हो गई एक जख्मी को इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गई .
मृतक 35 वर्षीय रमेश कुमार पिता ददन साह दिनारा थाना क्षेत्र के लडूंई गांव का निवासी बताया जाता है . रमेश कुमार साह पत्नी 33 वर्षीय कंचन देवी व बेटा 3 वर्षीय आर्यन कुमार बेटी 7 वर्षीय आराधना कुमारी को लडूंई गांव से ससुराल करूप नगर में आ रहे थे . तभी बस ओवर टेक करने के दौरान इटवां बाल के समीप एनएच -120 पर बाइक सवार को धक्का मार कर बिक्रमगंज की तरफ फरार हो गया . घटना स्थल पर तीन की मौत हो गई 3 वर्षीय किशोर आर्यन जख्मी हुआ तो इलाज के लिए काराकाट थाना की पुलिस इलाज के लिए बिक्रमगंज ले गई ज्यादा जख्मी हालत में सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई . करूप नगर के आक्रोशित लोगों से सड़क जाम कर दिया . सड़क जाम की जानकारी पुलिस को मिली तो घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर जाम हटाने का प्रयास किया लेकिन जाम नहीं हटा , काराकाट विधायक अरुण कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे उनके आश्वासन पर जाम हटा . पुलिस चारों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया .




