भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल द्वारा नेपाली शराब की तस्करी विफल, दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

शराबबंदी के बाबजूद भी शराब कारोबारी मानने को तैयार नहीं

मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पऱ तैनात एस एस वी द्वारा दिनांक 12 मई, 2025 के सुबह लगभग 03:50 बजे 48 वीं वाहिनी की ” ई कंपनी पिपरौन” की बी ओ पी द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नाका ड्यूटी के दौरान तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया गया। यह कार्रवाई सीमा स्तम्भ संख्या 284/02 से लगभग 500 मीटर अंदर भारत की ओर की गई।

नाका पार्टी द्वारा नेपाल से भारत में अवैध रूप से लाई जा रही शराब व अन्य सामग्री को जब्त किया गया। जब्त किए गए
देशी नेपाल निर्मित सोफी शराब – 1200 बोतल, 300 एम एल की – कुल 360 लीटर। हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक। मोबाइल फोन (सिम सहित) – 02 के साथ राकेश यादव, 27 वर्ष, पिता – राम हरदय यादव, गांव – उमगांव, थाना – हरलाखी, जिला – मधुबनी, अभिषेक कुमार यादव, 28 वर्ष, पिता – स्व. संतोष यादव, ग्राम – जाठी, थाना – जाठी, जिला – धनुषा, नगरायण नगरपालिका, नेपाल को धर दबोचा गया। एस एस बी द्वारा जब्त की गई शराब,बाइक, मोबाइल सहित दोनों शराब तस्कर को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित हरलाखी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी, 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने बताया कि बल सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता से निगरानी कर रहा है और राष्ट्र विरोधी किसी भी तरह के गतिविधियों को रोकने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। यह सफलता बल के जवानों की सतर्कता, निष्ठा एवं त्वरित कार्रवाई का परिणाम।

Join us on:

Leave a Comment