मोतिहारी के जदयू नेता जितेन्द्र पटेल का निधन,मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पकड़ी दयाल प्रखण्ड के जदयू के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र पटेल के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

पटना, 11 मई 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चम्पारण जिले के पकड़ी दयाल प्रखण्ड के जदयू के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र पटेल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि जितेन्द्र पटेल पार्टी के कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से जदयू पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें