रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार
पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार के रग्बी खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। दोनो वर्ग के अंडर 18 में बिहार रग्बी टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। वहीं सीनियर वर्ग में बिहार रग्बी टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर कांस्य अपने नाम कर लिया।
बिहार जूनियर रग्बी टीम में 4 लड़कियां, छः लड़के और सीनियर रग्बी टीम में 8 रग्बी प्लेयर बाढ़ से थे। सीनियर टीम में गौरव के सिर में प्रैक्टिस मैच के दौरान ही छह टांके लग गए थे, इसके बावजूद उन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में सफलता हासिल की। बिहार रग्बी टीम में बाढ़ के रग्बी प्लेयर्स का दबदबा रहा हैं। बालिका वर्ग में रग्बी प्लेयर्स ने किसी भी मैच में विरोधी टीम को पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक भी गोल नहीं करने दिया।
सीनियर रग्बी प्लेयर सह बाढ़ टीम कोच गौरव कुमार ने बताया कि बिहार रग्बी की टीम में बाढ़ के 6 लड़के और चार लड़कियों ने भाग लिया था और दोनों कैटेगरी में बिहार में गोल्ड मेडल जीता। यूथ गेम में जूनियर नेशनल में आठ टीम क्वालीफाई कर गेम में भाग लिया था।
सलोनी कुमारी ने कहा कि हमलोग सेमीफाइनल राजस्थान टीम के साथ खेले, जिसमें राजस्थान को 34-0 से करारी हार मिली। हमलोगों ने एक होकर मेहनत की और मैच के दौरान किसी भी टीम को एक भी गोल नहीं करने दी। यूथ गेम के 2 महीने पहले से बिहार सरकार ने कैंप लगाया था, जिसमें सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया। हमलोगों को उम्मीद थी की गोल्ड मेडल जीतेंगे और फाइनल में उड़ीसा को हराकर गोल्ड मेडल बिहार के नाम किया।
आरती कुमारी ने बताया कि हमलोगों के टीम का स्प्रिट, सपोर्टिंग और डिफरेंट बहुत बढ़िया था। अगर किसी खिलाड़ी से गेंद छूट रहा था तो अगली खिलाड़ी दूसरे टीम को मात दे रही थी।
स्वीटी कुमारी ने बताया कि हमलोगों को कोच ने जिस तरह की ट्रेनिंग दी थी, हमने उसी तरह खेला और जीत हासिल की। वह पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिदिन एएनएस कॉलेज फील्ड में खेल की तैयारी करती है।




