बाढ़ के पीटीईसी में खराब भोजन खाने के कारण अचानक दर्जनों शिक्षकों की हुई तबीयत खराब, पांच दिवसीय प्रशिक्षण में पहुंचे हैं 365 शिक्षक।

SHARE:

रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार

बाढ़ अनुमंडल में पीटीईसी बाढ़ में खराब खाने की वजह से अचानक दर्जनों शिक्षकों की तबियत खराब हो गई। रात का खाना खाने के बाद कई शिक्षकों को पेट दर्द, वॉमिटिंग और लूज मोशन होने लगा। कई शिक्षकों को ज्यादा कमजोरी होने से चक्कर भी आने लगा। कई शिक्षक इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। तीन शिक्षकों का इलाज अभी अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक अभी प्राइवेट नर्सिंग होम में आईसीयू में भर्ती है। बाकी शिक्षक भी प्राइवेट हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रेनिंग स्कूल लौट गए हैं। की प्रभारी ने गेट पर अंदर से ताला लगाकर मीडिया की एंट्री रोक दी है। शिक्षकों से जब उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे से पहले बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई है। पीटीईसी बाढ़ में 5 दिनों के लिए शिक्षकों की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्हें इस बात का डर है कि अगर वे खाने की शिकायत करते हैं, तो उनका सर्टिफिकेट रोक दिया जा सकता है। 
बाइट अस्पताल में इलाज करा रहे शिक्षक
डॉ अजय, चिकित्सक, बाढ़ अनुमंडल अस्पताल

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें