Search
Close this search box.

समारोह पूर्वक मनाया गया जिले के पहले B.Ed कॉलेज का स्थापना दिवस !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय:- गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन ने अपने स्थापना के 8 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में काॅलेज परिसर स्थित दिनकर सभागार में समारोह पूर्वक 8 वाँ वर्षगांठ मनाया। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से सम्बद्ध गंगा ग्लोबल बी0एड0 काॅलेज को बेगूसराय जिले का पहला बी0एड0 काॅलेज होने का भी गौरव प्राप्त है। अपने अल्पकाल में ही काॅलेज ने खासी उपलब्धि हासिल की है। पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी व वर्तमान में बिहार विधान परिषद के सदस्य सर्वेश कुमार के नेतृत्व तथा उनके अथक प्रयासों का प्रतिफल है यह महाविद्यालय। ब्रजेश कुमार फाॅउण्डेशन के द्वारा संचालित इस महाविद्यालय के संचालन में आरंभ से ही अध्यक्ष मंगलदेव पाण्डे, गुरूवर गुफरान हबीब, कर्नल बजरंग बिहारी, दुर्गा प्रसाद साहु तथा जगदीश नारायण यादव जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
पूर्व प्राचार्य डॉ0 विश्वाल, डाॅ0 कुमार आदित्य तथा डाॅ0 सत्येंद्र दुबे के साथ पूर्व सहायक प्राध्यापकों के योगदान को भी इस अवसर पर याद किया गया।
काॅलेज गंगा ग्लोबल अध्यापक शिक्षण संस्थान… के रचयिता स्मृतिशेष दुर्गा प्रसाद साहु, शैक्षणिक निदेशक स्मृतिशेष जगदीश नारायण यादव, सहायक प्राध्यापक स्मृतिशेष रूपेश कुमार तथा काॅलेज कर्मी स्मृतिशेष मुरारी ठाकुर को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
वर्तमान प्राचार्य डाॅ0 राजेश सिंह ने अपने संबोधन में विगत आठ वर्षों की उपलब्धियों तथा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की बात करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त पूर्व प्रशिक्षु कुमारी अभिलाषा और मोनिका कुमारी को स्मरण किया। आने वाली चुनौतियों को जहाँ स्वीकार किया वहीं डाॅ0 सिंह ने वर्तमान प्रशिक्षुओं से उम्मीदों की आस को भी साझा किया।
परफॉर्मिंग आर्ट्स के सहायक प्राध्यापक तथा कार्यक्रम प्रभारी प्रो0 परवेज़ यूसुफ़ ने कहा कि किसी भी शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान की खूबसूरती है वहां का शैक्षणिक व सांस्कृतिक वातावरण। यही कारण है कि इन 8 वर्षों में आज गंगा ग्लोबल किसी परिचय का मुहताज नहीं है। सहायक प्राध्यापक प्रो0 अंजली, प्रो0 रश्मि कुमारी, प्रो0 विपिन कुमार, प्रो0 नीलम कुमारी, डाॅ0 कामायनी, प्रो0 अमर और प्रो0 पिंटू कुमार ने अपने संबोधन में बधाई दी तथा काॅलेज की कमियों के साथ चुनौतियों को स्वीकार करने की बात की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अलका बाला सिन्हा, अलका मेहता, पल्लवी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, स्वीटी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अर्जुन कुमार, कविता कुमारी, शालिनी गुप्ता, नाज़िया प्रवीण, प्रियंका पोद्दार तथा अनामिका कुमारी ने काफ़ी उत्साह के साथ सांस्कृतिक माहौल बनाने में सफल रही। संगीत शिक्षक प्रो0 राजीव कुमार ने शिवमंगल सिंह सुमन की प्रसिद्ध रचना- पथ भूल ना जाना पथिक कहीं…का गायन कर काॅलेज के लक्ष्य और उद्देश्य की ओर इशारा किया। कार्यक्रम में अभिषेक आनंद, लक्ष्मण कुमार, अविनाश कुमार, रोहित कुमार, सिकंदर व अमरेश आदि प्रशिक्षुओं ने सहयोग किया। तकनीकी सहयोग प्रकाश कुमार का था। धन्यवाद ज्ञापन प्रो0 परवेज़ यूसुफ़ ने तथा मंच संचालन सन्नी कुमार व सतीश कुमार ने किया। समापन काॅलेज के प्रशिक्षुओं ने यूथ इंटरनेशनल शाॅंग- हम होंगे कामयाब एक दिन… के साथ किया गाना के साथ समापन किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें