बेगूसराय मे बुधवार की शाम, मॉक ड्रिल के तहत होगा ब्लैकआउट, बजेंगे सायरन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बिहार के 5 जिलों में बेगूसराय भी एक जिला है जहां बुधवार की शाम सात बजे सुरक्षा तैयारियों के दृश्टिकोण से ब्लैक आउट होगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा जोर शोर से किया जा रहा है! बेगूसराय मे जिला मुख्यालय सहित बरौनी क्षेत्र मे ब्लैक आउट होगा। इस दौरान दस मिनट तक जिले की बिजली गुल रहेगी। बताते चले की बेगूसराय मे केंद्र सरकार के निर्देश पर दस मिनट का ब्लैक आउट होगा। बिहार के 5 जिले मे 6 स्थानों पर ये मॉक ड्रिल होगा,जिसमे बेगूसराय के बरौनी और बेगूसराय मुख्यालय मे बत्ती दस मिनट तक गुल रहेगी और साइरन बजेगा। यह एक तैयारी है। जिसमे लोगो को पैनिक नहीं होना है। बताते चले की बरौनी रिफाइनरी, एनटीपीसी सहित अन्य अद्योगिक क्षेत्र क्रिटिकल इनस्टॉलेशन बाला स्थान है। इस दौरान जिला प्रशाशन ने घरों की लाइट को बंद करने की अपील की है। वहीं डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम द्वारा सिविलियन को हमले या एयर स्ट्राइक से बचने के तौर तरीके सिखाये जाएंगे! इसके लिए ब्यापाक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

बाइट- मनीष, एसपी
बाइट- तुषार सिंगला, डीएम

Join us on:

Leave a Comment