रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार
बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर दियारा में वज्रपात से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिनका बख्तियारपुर सीएचसी में इलाज करवाया जा रहा है। रामानंद राय दियारा में अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं की दमाही कर भूसा लोड कर रहे थे। तभी रात 11 बजे अचानक बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश होने लगी। बारिश होने पर सभी लोग ट्रैक्टर के नीचे बैठ गए। तभी अचानक ट्रैक्टर पर बिजली का ठनका गिरने से हादसा हो गया। मृतक की पहचान अबू महमदपुर निवासी रामानंद राय (60), सुबोध कुमार (35), रितेश कुमार के रूप में हुई है।
परिजन मनीष कुमार ने बताया कि वज्रपात होने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं चार व्यक्ति घायल है। जिसमें से किन्ही का हाथ, पैर किन्ही का पीठ और चेहरा झुलस गया है। घायल व्यक्ति का इलाज बख्तियारपुर सीएचसी में करवाया जा रहा है और वह सभी खतरे से बाहर हैं। एक ही परिवार के सभी लोग दियारा स्थित खेत में ट्रैक्टर पर भूसा लोड कर रहे थे। इस दौरान बारिश शुरू हो गई, भीगने से बचने के लिए सभी ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे छिप गए और बज्रपात होने से तीनों की मौत हो गई।
पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है।




