रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के कलुआही प्रखण्ड युवा अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने दो पंचायत में तीन जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पिरसौलिया पंचायत के बरदेपुर ठोकर स्थित मुसहरी टोला और कलिकापुर पंचायत में पंचायत भवन के पास एवं रमगढा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को पार्टी के पूर्व जिला मुख्य, प्रवक्ता सह बेनीपट्टी विधानसभा के संभावित प्रत्याशी में से एक मनीष कुमार ने संबोधित करते हुए, प्रशांत किशोर के सोच, जनसुराज पार्टी की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में बिहार प्रदेश के लिए महत्व, विहार बदलाव में बदलाव की आवश्यकता, प्रशांत किशोर का अगामी झंझारपुर में उदघोष यात्रा को लेकर लोगों को जानकारी प्रदान किया। साथ ही सभी से बिहार के बेहतरी को लेकर बदलाव के लिए जनसुराज पार्टी से जुड़ने को लेकर अपील करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए, बिहार से पलायन को रोकने के लिए, बिहार में उद्योग धंधे को बढ़ाने के लिए जन सुराज पार्टी से जुड़े और बिहार के तरक्की को लेकर प्रशान्त किशोर के विचारधारा के साथ जुड़े।




