स्मैक की आदत ने बना दिया लूटेरा,पुलिस ने हथियार के साथ तीन को धर दबोचा!

SHARE:

रिपोर्- बिक्रम उपाध्याय

नशे की लत को पाने के लिए तीन युवक ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। 4 मई को खगड़िया में एक महिला से लूटपाट करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। जिनके पुलिस अन्य घटनाओं की जानकारी ले रही है।
जिले के पसराहा पुलिस ने लूट की घटना के महज 12 घंटों के अंदर तीन लूटेरों को हथियार के जखीरे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के दीनाचकला निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र अंकित कुमार, महद्दीपुर निवासी आलोक कुमार के पुत्र गुलशन कुमार एवं सोनडिहा निवासी सुखदेव नारायण सिंह के पुत्र रंजीत कुमार उर्फ प्रभु सिंह के रुप में हुई है। तीनों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पसराहा से गिरफ्तार किया है। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि तीनों 4 मई को एक महिला से हथियार के बल पर कान की बाली छिनकर फरार हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीनो की तलाश शुरु कर दी। जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि तीनों के पास से चार देशी कट्टा, एक रिवाल्वर तथा 6 गोली बरामद की गई है। इनके अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है।
स्मैक की लत ने बनाया अपराधी
बकौल एसपी तीनों अपराधी स्मैक नशा के आदी हैं। जिन्होंने पूछताछ में यह स्वीकारा है कि ये अपने नशे की लत के लिए लूट एवं अन्य अपराधिक घटना करते थे। बता दें कि स्मैक के नशे में जिले में अपराधिक घटनाओं में बढ़ावा देखा जा रहा है। आए दिन स्मैकर के गैंग के द्वारा लोगों से छिनतई का मामला पुलिस के पास पहुंच रहा है। वहीं एसपी ने बताया कि बीते 48 घंटे में खगड़िया पुलिस को कई सफलता हाथ लगी है। जिसमें पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कुल 76 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 6 के विरुद्ध कुर्की जप्ती किया गया है। एसपी ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने 9 देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, एक रिवाल्वर सहित 31 गोली बरामद की है।
Byte-SP खगड़िया

Join us on:

Leave a Comment