मुख्यमंत्री पर नेता विरोधी दल का फिर सीधा और जोरदार हमला, कहा टायर्ड और हाईजैक्ड!

SHARE:

पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट

सीएम नीतीश के के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह अब आम धारणा हो गई है। नीतीश कुमार किसी भी सभा में बोलते हैं, अब इधर-उधर नहीं जाएंगे। तेजस्वी ने कहा मुख्यमंत्री जी जिस स्थिति से गुजर रहे हैं। उसको लेकर हम लोगों को पीड़ा है। लेकिन आप सब लोग एक बात जानिए बार-बार मुख्यमंत्री को बोलना पर रहा है। वह टायर्ड हो चुके हैं। जिसको वह प्रमाणित कर रहे हैं ..बिहार कोई और चल रहा है ,मुख्यमंत्री हाईजैक हो गए हैं बार-बार हमको कोई लेकर चले गए ,फालना लेकर चले गए। जब मुख्यमंत्री खुद ही प्रमाणिक कर रहे हैं कि उनकी नहीं चलती है। कोई लेकर उन्हें चला जाता है, कोई इधर लेकर चले जाते हैं, कोई इधर लेकर चले जाते हैं… खुद को अपने आप को प्रमाणित कर रहे हैं। अब वह खुद ही नहीं चल पा रहे हैं अपने मन से … बिहार कौन चला रहा है ..सबसे बड़ा सवाल तो मुख्यमंत्री ने खुद की ही वक्तव्य में कहा है। प्रश्न चिन्ह छोड़ दिया है.. की भाई जो खुद पर जिसका कंट्रोल ना हो इतना बड़ा गठबंधन का डिसीजन बदलने का डिसीजन वह नहीं ले रहे हैं कोई और लेकर चला जा रहा है समझिए बिहार कैसे चल रहा है

मुख्यमंत्री आवास पर बैठक को लेकर तेजस्वी ने कहा कि भ्रष्टाचार जिस तरफ से बड़ा हुआ है भ्रष्टाचार में कितना कलेक्शन हुआ है वह पूछ रहे होंगे इसलिए तलब किया है और मुख्यमंत्री जी को हमको नहीं लगता है कि मुख्यमंत्री जी डिप्टी सीएम का भी नाम पता होगा.. रिटायर्ड अधिकारी लोग हैं जो चला रहे हैं

वही पप्पू यादव ने कहा था कि कांग्रेस को 100 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए इस सवाल को तेजस्वी यादव टाल गए।

बाइट:- तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

Join us on:

Leave a Comment