रिपोर्ट- सुमित कुमार!
मुंगेर जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी ट्रैफिक प्रभात रंजन ने किया, जो बांक मोड़ के समीप सघन जांच में जुटे रहे।
इस दौरान दो हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों की मदद से सड़क पर चलने वाले वाहनों की गति और ओवरलोडिंग की गहन जांच की गई। डीएसपी ट्रैफिक प्रभात रंजन ने बताया कि अब भी कई बाइक चालक अपने पीछे बैठने वाले यात्रियों को हेलमेट नहीं पहनाते हैं, जो सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। ऐसे मामलों में वाहनों में लगे कैमरों से फुटेज लेकर ऑनलाइन चालान काटे जा रहे हैं और संबंधित वाहन मालिकों को मुख्यालय से मैसेज भेजे जा रहे हैं।वहीं, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले चालकों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिले के विभिन्न मार्गों पर हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। यातायात डीएसपी ने आम जनता से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
बाइट-प्रभात रंजन ट्रैफिक डीएसपी मुंगेर




