रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल स्थित भैरव स्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर आगमन को लेकर भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यक्षेत्र कमला, पिपरौन, जानकीनगर, हरिने, बेतौंहा, उसराही,बलहा,बार्डर पर तो 18 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय राजनगर अर्राहा, लगदी,महुलिया, लदनियां, पिपराही के जवानों ने सिमा पर गहन निगरानी शुरू कर दी है। एस एस बी के अधिकारी स्वयं लगातार गस्त कर रहे है। हर आने जाने वाले व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा से गुजरने वाली सभी वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एस एस बी जवानों द्वारा सिमा के दोनों तरफ सुरक्षा को लेकर पैनी नजर बना कर रखी जा रही है। वही दोनों तरफ से आवाजाही को लेकर भी खास ध्यान रखा जा रहा है। भारत नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर हाई एलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी आने जाने वालों का चेकपोस्ट पर बारीकी से जांच किया जा रहा है।
48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के डिप्टी कमांडेंट विवेक ओझा ने बताया है कि स्थानीय प्रशासन जहां एलर्ट मोड में है। वही नेपाल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर खुफिया एजेंसी भी सतर्क है और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है। इस कार्य में स्थानीय पुलिस बल के जवानों का सहयोग भी एस एस बी को मिल रहा है। चप्पे चप्पे पर एस एस बी के द्वारा बारीकी से नजर रखी जा रही है। सिमा पर किसी भी संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए अतिरिक्त चेकपोस्ट बनाया गया है। वही अतरिक्त जवानों को भी तैनात किया गया है।
संदेह होने पर उन संदिग्धों का नाम पता नोट किया जा रहा है। एस एस बी के अधिकारीक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बाँर्डर सील नहीं किया जाएगा। जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सिमा पर आने जाने वाले सभी लोगों का पहचान को लेकर गहन जांच परताल की जा रही हैं।सभी लोगों का मेंटल डिटेक्टर के द्वारा तलाशी ली जा रही है। जानकी नगर कम्पनी कमांडेंट निरीक्षक भगवान सहाय मीणा, सहीत एस एस बी के अन्य अधिकारी के नेतृत्व मे नेपाल ए पी एफ के साथ ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया जा रहा है।




