रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क!
बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है। जहाँ जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में रामविनय सिंह के घर शादी में आजोजित हल्दी मेंहदी के साथ डांस प्रोग्राम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक महिला डांसर की मौत हो गई। मृतक डांसर की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा थाना क्षेत्र रहने वाली शानू खान के रुप मे हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जाले थाना की पुलिस ने डांसर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
बताया जाता है कि बीती रात जोगियारा गांव में राम विनय सिंह के घर मेहंदी कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर से चार डांसर को बुलाया गया था। देर रात डांस के दौरान हर्ष फायरिंग किया जाने लगा। हर्ष फायरिंग में शानू खान डांसर को पेट में गोली लग गई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। साथ मे डांस करने आई डांसर रानी ने बताया की वह अपने टीम के साथ 11 बजे मंच पर गई तभी से लगातार फायरिंग की जा रही थी, डांसर रानी ने यह भी बताया कि वहां मौजूद बाउंसर के पास भी हथियार था और वो लोग भी हर्ष फायरिंग कर रहे थे। लगातार मना करने बाद भी लोग मंच पर और नीचे से फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान एक गोली डांसर शानू खान के पेट मे जाकर लगी वह मंच पर ही गिर पड़ी उसके बाद पंडाल में मौजूद सभी लोग फरार हो गए।
मृतक डांसर की मां नजमा खातून ने बताया की प्रभात सिंह नाम के व्यक्ति से ही डांस में जाने के लिए बुकिंग कराया था। हालांकि किसी बात को लेकर विबाद हुआ था जिसके बाद प्रभात सिंह ने शानू को धमकी भी दिया था। मृतका की मां ने बताया की शानू खान की एक छह महीने का बेटा है।
इस सम्बंध में डीएसपी सदर 2 ज्योति कुमारी ने बताया की जोगियारा गांव में हल्दी प्रोग्राम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक डांसर के मौत का मामला सामने आया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्यवाई की जाएगी।
लेकिन इस खबर और मृतक सहयोगी डांसर रानी ने जिस तरह से बताया कि डांस के दौरान पहले से ही लगातार फायरिंग की जा रही थी, और वहां मौजूद बाउंसर भी हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इससे स्थानीय पुलिस की लापरवाही भी झलक रही है, सवाल यह की जब लगातार इतनी देर तक हर्ष फायरिंग की जा रही थी तो स्थानीय पुलिस और उसकी सूचनातंत्र कहाँ सोई हुई थी। जिसको हर्ष फायरिंग की भनक तक नहीं लगी।
हलांकि पुलिस अभी जांच कर रही है, जांच के बाद ही पता चलेगा पूरा मामला क्या है, लेकिन सहयोगी डांसर के बयान से स्थानीय पुलिस पर भी सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।




