उद्घाटन के 72 घंटे के अंदर जेपी सेतु में आई दरार, सरकार बोली ये एक्सपेंशन जॉइंट!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

पटना

एंकर : – पटना बिहार की राजधानी पटना में दीघा से दीदारगंज तक नव निर्मित जेपी सेतु पुल का उद्घाटन 10 अप्रैल 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था ۔लेकिन 72 घंटे बाद ही पटना में नवनिर्मित जेपी सेतु दीदारगंज के पास दरारें आ गईं। करोड़ रुपये की लागत से बने इस 20.5 किलोमीटर लंबे पुल में दरारों की तस्वीरें वायरल होने के बाद सरकार ने तुरंत मरम्मत का काम शुरू कर दिया। यह घटना बिहार में पुलों की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया पर सवाल खड़े करती है।बही वीडियो वायरल होने के बाद बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन आज जेपी सेतु पुल दीदारगंज पहुंचकर पुल क्रैक का निरीक्षण किया ۔۔पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि पुल क्रैक की कोई ऐसी बात नहीं है ۔۔पूरे बिहार के लोग जेपी सेतु पुल पर सफर कर सकते हैं किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी
बाइट : – नितिन नविन पथ निर्माण मंत्री

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें