रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
बिहार में एक और भ्रष्ट अफसर पर कसा शिकंजा। पटना के शेखपुरा और मधुबनी में एक साथ हुई छापेमारी। सूत्रों के अनुसार इस दौरान स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) के हाथ कुछ चौंकाने वाले दस्तावेज हाथ लगे हैं।
मधुबनी: बुधवार की सुबह बिहार में एक और भ्रष्ट अफसर पर शिकंजा कसा गया है। ये अधिकारी मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत झिटकी गाँव के रहने वाले निलंबित अंचलाधिकारी प्रिंस राज हैं। प्रिंस राज को 2019 में बिहार सरकार के राजस्व सेवा में सीओ के पद पर बहाल किया गया था। जानकारी के अनुसार शेखपुरा और मधुबनी में एक साथ छापेमारी शुरू हुई। प्रिंस राज के पास प्रथम दृष्टया 28 लाख की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट को आशंका है कि आय से अधिक संपत्ति का मामला और भी बढ़ सकता है। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रिंस राज की 90% संपत्ति उनकी ज्ञात आय से अधिक है। वहीं छापेमारी के दौरान कुछ चौंकाने वाले कागजात भी हाथ लगे हैं।
आज (बुधवार) सुबह में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की टीम ने इनके घर में छापेमारी की है। विजिलेंस टीम द्वारा की गई इस अचानक कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई है। जानकारी के अनुसार शेखपुरा और मधुबनी में एक साथ छापेमारी शुरू हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रिंस राज की 90% संपत्ति उनकी ज्ञात आय से अधिक है। इस छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि सरकार ने हाल ही में अंचलाधिकारी (CO) प्रिंस राज को निलंबित कर दिया था। बताया जा रहा है कि प्रिंस राज के पास प्रथम दृष्टया 28 लाख की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट को आशंका है कि आय से अधिक संपत्ति का मामला और भी बढ़ सकता है।
छापेमारी के बाद निलंबित सीओ प्रिंस राज के पिता रघुनंदन साह ने मीडिया से बात की और बताया कि सुबह विजिलेंस टीम आई थी और बोली कि हमें तलाशी लेनी है। उन्होंने आवास के नीचे और ऊपर के विभिन्न कमरों की करीब तीन घंटे तक गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान उन्होंने अलमारी और अन्य सभी चीजों को खोल कर देखा। प्रिंस राज को 2019 में बिहार सरकार के राजस्व सेवा में सीओ के पद पर बहाल किया गया था। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की छापेमारी में सीओ प्रिंस राज के मधुबनी आवास की तस्वीर सामने आई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस छापेमारी में कई दस्तावेज जब्त किए हैं। जिससे कई संपत्तियों का खुलासा हो सकता है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की छापेमारी में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सीओ प्रिंस राज ने दो बार मैट्रिक की परीक्षा दी है और दोनों बार अलग-अलग नाम से पास भी की है। 2004 में धर्मेंद्र कुमार के नाम से और 2006 में प्रिंस राज के नाम से मैट्रिक परीक्षा पास की है। दोनों सर्टिफिकेट स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने जप्त कर लिए हैं।
सूत्रों के अनुसार, हरलाखी प्रखंड अंतर्गत झिटकी गाँव में छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम ने प्रिंस राज के आवास के विभिन्न कमरों की करीब तीन घंटे तक गहन तलाशी ली और कई दस्तावेज जब्त किए हैं। हालांकि अभी तक इस कार्रवाई को लेकर अधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है। छापेमारी के दौरान स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) और साथ आई पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है और कार्रवाई पूरी होने तक किसी प्रकार की जानकारी साझा करने से भी परहेज कर रही है। इस दौरान गांव के लोग छापेमारी देखने के लिए जमा हो गए थे और छापेमारी को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी।